91-8299273766 info@lokmanchnews.com
कर्बला के 72 शहीदों की याद में 14 अगस्त को अरसावां में निकलेगा जुलूस, तैयारियां पूरी

टांडा (अम्बेडकरनगर)। कर्बला के 72 शहीदों की याद में एक रबीउल अव्वल के मौके पर 14 अगस्त (शुक्रवार) को टांडा क्षेत्र के ग्राम अरसावां में जुलूस का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम अंजुमन फैज़-ए-हुसैन रजिस्टर्ड, अरसावां की ओर से आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इसकी शुरुआत सुबह 8:00 बजे होगी।कार्यक्रम में 72 ताबूतों के साथ-साथ कर्बला से लाए गए तबर्रुकात की जियारत भी कराई जाएगी। जुलूस की शुरुआत मजलिस से होगी, जिसके बाद विभिन्न अंजुमनों की ओर से नोहाख्वानी की जाएगी और कर्बला के शहीदों की अज़ीम शहादत को याद किया जाएगा।


ज़ीनतुल अज़ा (सुल्तानपुर), अंजुमन हैदरी (सेठल, बरेली), अंजुमन हुसैनिया (बलवा घाट, जौनपुर) और अंजुमन फैज़-ए-हुसैन (अरसावां) की ओर से नोहाख्वानी पेश की जाएगी।
जुलूमजलिस की शुरुआत मौलाना वसी हसन खान साहब के ख़िताब से होगी। इसके बाद अंजुमन शान-ए-अज़ा (मंगलौर, उत्तराखंड), अंजुमन कमर-ए-बनी हाशिम (उतरौला), अंजुमन स में ख़ुसूसी नोहाख्वान सलीम बलरामपुरी भी शिरकत करेंगे। इसके अलावा मौलाना हाफ़िज़ रज़ा रिज़वी, मौलाना ज़ीशान अली आज़मी और मौलाना मोहम्मद मेहदी भी जुलूस के दौरान ख़िताब करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन अहमद रज़ा ज़ैदी बिजनौरी करेंगे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर कर्बला के शहीदों को ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश करने की अपील की है।