मुबारकपुर, टांडा -शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि व्यक्तित्व का समग्र विकास है। इसी सोच को साकार करता हुआ K. B. पब्लिक स्कूल, मुबारकपुर टांडा का 7वां वार्षिकोत्सव इस बार एक भव्य और यादगार आयोजन के रूप में सामने आया। प्रबंधक शकील सर के नेतृत्व और निर्देशक अज़ीम सर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम बेहद शानदार तरीके से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रही, जिसने पूरे माहौल को सकारात्मकता और गर्व से भर दिया। जिले की कई प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और खास बना दिया।
मंच संचालन की जिम्मेदारी समाजसेवी और शिक्षक सालिम अंसारी ने बखूबी निभाई।
उनके प्रभावशाली अंदाज़ ने कार्यक्रम को मजबूती दी, वहीं अंत तक अरशद सर ने अपने सधे हुए संचालन से माहौल को बांधे रखा। छात्र-छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और रात 10 बजे तक तालियों की गूंज लगातार सुनाई देती रही।
कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों, पत्रकारों और समाजसेवियों द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना और उनके आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का माध्यम भी साबित हुआ।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में विविधता और गुणवत्ता दोनों देखने को मिलीं। भावपूर्ण नात ने जहां दिलों को छू लिया, वहीं कविताओं ने संवेदनाओं को अभिव्यक्त किया। पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नाटक ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया, जबकि कव्वाली की रूहानी प्रस्तुति ने माहौल को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।
कार्यक्रम की सफलता के पीछे विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत और समर्पण साफ झलकता नजर आया। महबूब सर, रब्बानी सर, सलमान सर सहित सभी शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने टीम भावना के साथ अपनी जिम्मेदारियों को निभाया।
यह वार्षिकोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक संदेश बनकर उभरा है—कि K. B. पब्लिक स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में यह संस्थान न सिर्फ बच्चों के लिए गर्व, बल्कि अभिभावकों के लिए भी विश्वास का केंद्र बनने की ओर अग्रसर है।
“समस्याओं को जिंदा रखकर वोट लेने की राजनीति? AIMIM नेता सालिम अंसारी का सपा पर आरोप”
खादी भवन में 22 दिसंबर 2025 को हुई अहम बैठक, बुनकरों की फ्लैट रेट की लड़ाई अब मंज़िल की ओर
फ्लैट रेट के लिए होने वाली मीटिंग से पहले टांडा में बुनकर प्रतिनिधियों की एकजुटता, छोटे बुनकरों के लिए ₹290 प्रति किलोवाट पर बनी आम सहमति
ठंड से राहत: टांडा नगर पालिका अध्यक्ष शबाना नाज़ ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल
टांडा के बुनकर प्रतिनिधियों की सूची जारी, 22 दिसंबर को लखनऊ में होगी अहम बैठक
सऊदी अरब में फंसे 161 भारतीय श्रमिक, सैय्यद आबिद हुसैन ने विदेश मंत्रालय से लगाई मदद की गुहार
अकबरपुर में AIMIM की संगठनात्मक बैठक, पंचायत चुनाव और प्रदेश नेतृत्व के दौरे पर मंथन
सीडीओ ने किया टांडा के वस्त्र उद्योग कॉमन फैसिलिटी सेंटर का निरीक्षण, आधुनिक मशीनों से विस्तार की तैयारी
काकोरी ट्रेन एक्शन दस्तावेज़ों की प्रदर्शनी 26 नवंबर को अयोध्या जेल में
कड़ाके की ठंड का असर: अंबेडकरनगर में जिलाधिकारी के आदेशानुसार 20 दिसंबर को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद